एनशॉर्ट्स
'बांग्लादेश की तरह टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है अमेरिका', ट्रेड डील को लेकर पीयूष गोयल का बड़ा दावा
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को अमेरिका और भारत के बीच हुए ट्रेड डील को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के टेक्सटाइल पर जीरो टैरिफ लगा सकता है. केंद्रीय मंत्री का यह बयान एक बड़े राहत का संकेत हैं, जिससे भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को भविष्य में काफी ज्यादा फायदा हो सकता है. भारत ने टेक्सटाइल निर्यातकों का होगा फायदा- गोयल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन की ओर से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की फैक्टशीट में बड़े बदलाव करते हुए कुछ शर्तों में छूट देने के बाद एक राहत मिलने की खबर सामने आई है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में कहा कि भारत और अमेरिका के अंतिम समझौते पर साइन होने के बाद भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को भी बांग्लादेश की तरह जीरो टैरिफ की सुविधा मिल सकती है. अमेरिका और बांग्लादेश के बीच
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।