एनशॉर्ट्स
बांग्लादेश का PM बनते ही तारिक रहमान का एक और बड़ा कदम, फिर पलटा यूनुस का फैसला, जानें अब क्या किया?
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अलग-अलग देशों पर लगाए गए टैरिफ को गैर-कानूनी बताकर रद्द कर दिया. इसके तुरंत बाद ट्रंप ने 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ की घोषणा कर दी. इस बीच तारिक रहमान की सरकार ने शनिवार (21 फरवरी 2026) को कहा कि ट्रंप प्रशासन के मनमाने टैरिफ रद्द होने के बाद बांग्लादेश अमेरिका के साथ अपने ट्रेड एग्रीमेंट की समीक्षा करेगा. अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर बांग्लादेश का फैसला बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्रालय के WTO विंग की अधिकारी सचिव खदीजा नाजनीन ने द डेली स्टार को दिए इंटरव्यू में कहा कि अब हम पहले यूएस के साथ व्यापार समझौते का विश्लेषण करेंगे और फिर कोई फैसला लेंगे. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट में एग्जिट क्लाउज (Exit Clause) भी है. ये एग्रीमेंट में एक शर्त होता है जिसके तहत दोनों देश पहले से निर्धारित नियमों के अनुसार समझौता खत्म कर सकते हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।