एनशॉर्ट्स
बलूचिस्तान में फिर से इंटरनेट ठप, 24 घंटे के लिए ब्लैकआउट का दिया गया आदेश
बलूचिस्तान के क्वेटा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और 24 घंटे के लिए ब्लैकआउट का निर्देश दिया गया है. बलूचिस्तान सरकार ने शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को असामान्य और गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को भेजे गए एक पत्र में, बलूचिस्तान सरकार ने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से मोबाइल डेटा सर्विस को निलंबित करने का आदेश दिया. बलूचिस्तान की सरकार ने अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को 31 अक्टूबर को क्वेटा में 3जी/4जी इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए सस्पेंड करने का निर्देश दिया जाए. पत्र में कहा गया कि लॉ एंड ऑर्डर न बिगड़े और खतरे की आशंकाओं को देखते हुए क्वेटा जिले में 3जी और 4जी सेवाओं को बंद करना जरूरी है. इससे पहले अगस्त में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मोबाइल डेटा सेवाओं को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।