Sports
बर्तन मांजे और सड़कों पर घूमने को मजबूर पाकिस्तानी खिलाड़ी, विदेश जाकर हुई ऐसी बेइज्जती, कप्तान ने खुद किया खुलासा
Pakistan Hockey Team: पाकिस्तान खेल जगत में बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अहमद बट्ट ने पाकिस्तान हॉकी संघ (PHF) पर आरोप लगाए हैं. पिछले दिनों पाक टीम एफआईएच प्रो लीग के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई थी, लेकिन लाहौर वापसी के बाद कप्तान शकील ने नाराजगी जाहिर करते हुए खुलासा किया कि जब खिलाड़ियों को किचन साफ करनी पड़े और बर्तन मांजने पड़ें, तो खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कैसे की जा सकती है. एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-3 से हार गई थी. उसके बाद पाक टीम को ऑस्ट्रेलिया लेग में खेले गए प्रत्येक मैच में शिकस्त मिली. बर्तन मांजने पड़े लाहौर वापसी पर एयरपोर्ट पर रिपोर्टर्स से बात करते हुए कप्तान शकील अहमद बट्ट ने कहा, "हम PHF की वर्तमान प्रबंधन टीम के साथ काम नहीं कर सकते हैं. जब मैच खेलने से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।