एनशॉर्ट्स
बंगाल, यूपी और राजस्थान समेत 12 राज्यों में आज से शुरू हो रहा SIR, ये दस्तावेज जरूरी, घर-घर जाएंगे BLO
बिहार में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच चुनाव आयोग मंगलवार (4 नवंबर 2025) से देश के 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया शुरू कर देगा. पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में राज्यों में वोटर आईडी के सत्यापन का काम शुरू हो जाएगा. इस बार SIR प्रक्रिया में बिहार की तरह सिर्फ आधार कार्ड मान्य नहीं है. इसके तहत मतदाता के घर-घर जाकर एनुमरेशन फॉर्म बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा और 4 दिसंबर 2025 को ये फॉर्म जमा किए जाएंगे. चुनाव आयोग करेगा बंगाल का दौरा चुनाव आयोग का एक दल एसआईआर की समीक्षा के लिए 5 से 8 नवंबर तक पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकता है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग के प्रधान सचिव एस बी जोशी और उप सचिव अभिनव अग्रवाल के नेतृत्व में दल बंगाल के कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों का निरीक्षण कर सकता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।