एनशॉर्ट्स
बंगाल को 'भगवामय' करने की तैयारी, BJP ने बनाई चुनावी रणनीति, इलेक्शन कमीशन को दिए ये सुझाव
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने व्यापक रणनीति तैयार की है. पार्टी का पूरा फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ फर्जी वोटिंग पर रोक लगाने और मतदाताओं व कार्यकर्ताओं के मन से चुनावी हिंसा का डर खत्म करने पर है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी का मानना है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा और डर का माहौल कई बार मतदाताओं को मतदान से दूर कर देता है. इसी को देखते हुए पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया है, ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. इसके साथ-साथ फर्जी वोटिंग रोकने के लिए भी बीजेपी ने चुनाव आयोग को कई सुझाव दिए हैं. 'फेस स्कैनिंग की व्यवस्था की जाए'बीजेपी ने सलाह दी है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की फेस स्कैनिंग की व्यवस्था की जाए या कम से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।