एनशॉर्ट्स
फ्लाइट हुई कैंसिल तो नाइजीरिया की महिला ने एयरपोर्ट पर मचाया तांडव, इंडिगो स्टाफ से की बदसलूकी! वीडियो वायरल
देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) के खिलाफ यात्रियों का गुस्सा लगातार चौथे दिन भी फूट पड़ा. हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक नाइजीरियन महिला यात्री का विमानन कंपनी के स्टाफ के साथ विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना उस समय की है, जब क्रू की कमी और ऑपरेशनल फेल्योर के चलते इंडिगो ने देशभर में सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी है. इससे हवाई अड्डों का हाल बेहाल हो गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नाइजीरियन महिला फ्लाइट कैंसिल होने पर एयरलाइन स्टाफ के साथ बहस करती हुई नजर आई. वो गुस्से में काउंटर पर चढ़ गई. महिला ने अपनी नाराजगी और मजबूरी को बयां करते हुए स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है. ఇండిగో విమానాలు హఠాత్తుగా రద్దయడంతో ఆగ్రహంతో కేకలు వేస్తూ సిబ్బందిపై తీవ్ర అసంతృప్తి వ్యక్తం చేసింది ఒక నైజీరియన్ మహిళ#IndigoDelay #indigoflight #FlightDelays #Indigo pic.twitter.com/5f65ZXcYPq — ManaSarkar (@manasarkar9) December 6, 2025 एयरपोर्ट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।