‘फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन नतीजा एक जैसा रहेगा’, T-20 क्रिकेट में PAK की हार पर बोले अमित शाह

Sports
'फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन नतीजा एक जैसा रहेगा', T-20 क्रिकेट में PAK की हार पर बोले अमित शाह
भारत ने पाकिस्तान को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से रौंदा. टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है. टी20 विश्व कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में आठवीं जीत है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान धूल चटाने के बाद भारतीय टीम को बधाई दी है. भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा: अमित शाह गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'शानदार खेला टीम इंडिया. फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा. पूरी टीम को बधाई.' केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को इस बेहतरीन जीत के लिए हार्दिक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

