एनशॉर्ट्स
फेमस बॉलीवुड सिंगर-एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन
बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली सुलक्षणा पंडिता का 71 की उम्र में निधन हो गया है. निधन की वजह अभी सार्वजनिक नहीं है लेकिन कई रिपोर्ट्स में उनके खराब स्वास्थ्य के बारे में बताया गया है. टाइम्स नाउ के मुताबिक, सुलक्षणा नानावती हॉस्पिटल में एडमिट थीं. सुलक्षणा ने इसी साल 12 जुलाई का अपना 71वां जन्मदिन मनाया था. सुलक्षणा मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो चुकी थीं. वो 70-80 के दशक की सिंगर और एक्ट्रेस थीं. उन्होंने कई हिट गाने गाए और फिल्मों में काम भी किया. सुलक्षणा के बारे मेंसुलक्षणा पंडित का जन्म छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. आईएएनस के मुताबिक, उनके चाचा जसराज एक शास्त्रीय संगीतकार थे, जिन्हें 'पद्मश्री' पुरस्कार भी मिला था. सुलक्षणा 3 भाई-बहन थे. उनके दो भाई (जतिन और ललित) बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार हैं, जबकि उनकी एक बहन विजयता एक सिंगर के साथ फिल्म अभिनेत्री भी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।