एनशॉर्ट्स
फिल्म मेकर एमएम बेग का निधन, 70 की उम्र में बेबी गुड्डू के पिता घर में ही पाए गए मृत
जाने- माने फिल्ममेकर एमएम बेग का निधन हो गया है. एमएम बेग मशहूर फिल्ममेकर होने के साथ- साथ 80 के दशक की पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गु्ड्डू के पिता भी थे. 70 साल उम्र में एमएम बेग मुंबई में अकेले अपने घर में रहा करते थे. जब पड़ोसियों को वो 4-5 दिनों से घर के बाहर आते नहीं दिखे तब पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद फिल्ममेकर अपने ही घर में ही मृत पाए गए. पड़ोसियों ने दी सूचनाइस दुखद खबर की सूचना न्यूज एजेंसी पीटीआई को बेग के प्रचारक हनीफ जावेरी ने दी है. जावेरी ने बताया कि, 'वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. जब वो चार-पांच दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों ने उनके घर से आ रही दुर्गंध की शिकायत पुलिस में की. पुलिस ने दरवाजा खोला तो बेग साहब का शव पाया. इसके बाद उनकी बेटी को इसकी सूचना दी गई.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।