एनशॉर्ट्स
फिल्मफेयर नॉमिनेशन के बाद वैष्णो देवी पहुंचीं भावना पांडे, फैंस संग शेयर किया हैप्पी मोमेंट
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की पत्नी और अनन्या पांडे की मां भावना पांडे माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए जम्मू पहुंच गई हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर हसीना की तस्वीरों को लेकर खूब चर्चा हो रही है. वैष्णो देवी दरबार पहुंचीं भावना पांडे भावना ने मां वैष्णो देवी दरबार से फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वे अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ दिख रही हैं. फोटोज में भावना ट्रेडिशनल वियर और लाल चुनरी के साथ दिख रही हैं. उनके साथ महीप कपूर और कुछ करीबी दोस्त नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वैष्णो देवी मंदिर की सबसे अद्भुत यात्रा, जय माता दी, लव एंड लाइट.' फैंस भी भावना पांडे की फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं और 'जय माता दी' के जयकारे लगा रहे हैं. View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।