एनशॉर्ट्स
फिदायीन स्क्वॉड पकड़े जाने के बीच जैश ने फिर शुरू किया भीख मांगने का काम, चंदा मांगने का अपनाया अनोखा तरीका
भारत में फिदायीन स्क्वॉड के पकड़े जाने के बीच आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने एक बार फिर FATF का मखौल उड़ाया है. उन्होंने आतंकियों के लिए सर्दी के कपड़े, जूते और पूरी किट के नाम पर ऑनलाइन चंदा अभियान फिर से शुरू कर दिया है. इस चंदा अभियान के तहत जैश ए मोहम्मद लोगो से 500 पाकिस्तानी रुपये से लेकर 2 लाख पाकिस्तानी रुपये तक मांग रहा है ताकि उसके कैम्प में रह रहे आतंकियों की सर्दी की जरूरत पूरी हो सके. इस चंदा अभियान में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने +92305XXX607 मोबाइल नंबर भी जारी किया है जो Jazzcash नाम की पेमेंट ऐप से लिंक है और ज़्यादा से ज़्यादा लोगो से आतंकियों के लिए चंदा देने की गुजारिश की गई है. सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के पाकिस्तान के अलग-अलग स्थानों पर मौजूद कैंपों में इस समय 238 से ज़्यादा आतंकी ट्रेनिंग कर रहे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।