एनशॉर्ट्स
फरीदाबाद-सहारनपुर मॉड्यूल: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कमरे से क्यों अक्सर दिखता था धुआं? आतंकी डॉक्टर उमर की करतूतों की गार्ड ने सुनाई कहानी
फरीदाबाद-सहारनपुर आतंकी मॉड्यूल की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियों के सामने व्हाइट कॉलर टेरर को लेकर अब कई सारे राज खुले हैं. सूत्रों के मुताबिक अल फलाह यूनिवर्सिटी के टावर 17 के कमरा नंबर 4 में जहां डॉक्टर उमर रहता था वहां वो अपने पास मौजूद विस्फोटक की क्षमता बढ़ाने के लिए केमिकल से एक्सपेरिमेंट करता था. सूत्रों के मुताबिक अल फलाह यूनिवर्सिटी के एक गार्ड ने भी जांच एजेंसियों के सामने अपने बयान दर्ज करवाए हैं कि आतंकी डॉक्टर उमर के कमरे में पिछले 8 महीने से लगभग हर रोज़ काले रंग का धुआं निकलता निकलता था और केमिकल की बदबू भी आती थी. कमरे से काला धुआं उठने को लेकर गार्ड ने क्या बताया इस गार्ड का नाम और पहचान सुरक्षा की दृष्टि से हम सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक गार्ड ने एजेंसियों के सामने यह भी बताया है कि उसने कमरे से धुआं आने पर जब
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।