Sports
प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा होंगे या नहीं? फाइनल से पहले गौतम गंभीर को मिली सलाह, जानें क्या है मामला
Abhishek Sharma Playing 11: केवल 2 दिनों के बाद पता चल जाएगा कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन कौन बनेगा? 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ट्रॉफी जीतने की टक्कर होगी और यह खिताबी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. अब तक पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ाने का काम किया है. 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बना सके हैं. इस खराब फॉर्म के कारण उन अटकलों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है कि अभिषेक को फाइनल मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलना चाहिए. मगर भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को सलाह देते हुए कहा है कि अभिषेक को प्लेइंग इलेवन में रखना चाहिए. अभिषेक को खिलाओ एक खेल इवेंट के समय कपिल देव ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा रखना चाहिए. कपिल देव
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।