एनशॉर्ट्स
'प्राइवेसी का खतरा…' संचार साथी ऐप को लेकर व्यापारी संगठन CTI का विरोध, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र
केंद्र सरकार का संचार साथी ऐप अब मोबाइल में प्री इंस्टॉल होगा. इसकी घोषणा के बाद आम लोगों की प्राइवेसी को लेकर चिंताएं सामने आने लगी हैं. दिल्ली और देश में व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के पास संचार साथी ऐप को लेकर लेकर अनेक शिकायतें आई हैं. सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि संचार साथी ऐप को लेकर कई व्यापारियों, मोबाइल से जुड़ी एसोसिएशन और आम लोगों ने भी अपनी चिंताएं जाहिर की हैं. 'प्राइवेसी के लिहाज से गलत कदम'उन्होंने कहा कि इस आदेश के बाद एक सरकारी ऐप बिना इजाजत के हमारे फोन में घुस जाएगा. फोन पर हम जिस तरह से बात करते हैं, उसके जरिए हमारे निजी प्राइवेसी का हनन तो होगा ही इसके साथ ही अगर सरकार चाहे तो हमें ट्रैक भी कर सकती है. इसके अलावा खतरा यह भी है कि जिन निजी फोटो , वीडियो और हेल्थ रिकॉर्ड
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।