एनशॉर्ट्स
'प्रभावशाली लोग नहीं…', H-1B वीजा प्रोग्राम का बचाव करते हुए अपने ही देश की लोगों की बुराई कर बैठे ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को H-1B वीजा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास घरेलू स्तर पर जरूरी नौकरियों के लिए पर्याप्त संख्या में प्रतिभाशाली लोग मौजूद नहीं है. राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बयान एच-1बी वीजा प्रोग्राम का बचाव करते हुए दिया, जो अमेरिका में विदेशी कामगारों को काम करने की अनुमति देता है. 'फॉक्स न्यूज' के साथ इंटरव्यू में जब राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या उनकी सरकार एच-1बी वीजा की संख्या को कम करेगी, क्योंकि इससे अमेरिकी मजदूरों की मजदूरी पर असर पड़ सकता है. इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं, लेकिन आपको प्रतिभा तो लानी भी पड़ती है. इंटरव्यू के दौरान जब फॉक्स न्यूज की एंकर लॉरा इंग्राहम ने यह कहा कि हमारे यहां काफी प्रतिभाशाली लोग हैं, तो इस पर ट्रंप ने तुरंत जवाब दिया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।