‘प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं’, US के साथ ट्रेड डील को लेकर PM मोदी ने दिया इंटरव्यू तो कांग्रेस ने कसा तंज

एनशॉर्ट्स
'प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं', US के साथ ट्रेड डील को लेकर PM मोदी ने दिया इंटरव्यू तो कांग्रेस ने कसा तंज
भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में दिए इंटरव्यू पर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तीखा हमला किया है. पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री इस बात को जानते हैं कि इस साल का केंद्रीय बजट पूरी तरह से निराश करने वाला रहा है और इससे सरकार की नीतियों में थकान के सभी लक्षण साफ दिखाई देते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (15 फरवरी, 2026) को देश के केंद्रीय बजट 2026 और भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर न्यूज एजेंसी पीटीआई को इंटरव्यू दिया है. पीएम मोदी के इंटरव्यू के बाद कांग्रेस के संचार विभाग के महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने उन पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. बजट को बाजारों में मिली नकारात्मक प्रतिक्रियाः जयराम जयराम रमेश ने कहा कि केंद्रीय बजट को बाजारों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

