एनशॉर्ट्स
पेड़ के पीछे छिपे शूटर पर झपटा शख्स, गन छीन उसी पर तान दी… सिडनी फायरिंग का दिलेरी वाला Video
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर रविवार (14 दिसंबर, 2025)को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो हमलावरों ने हजारों की संख्या में जुटे लोगों पर अचानक अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी. NSW पुलिस फोर्स ने कहा कि गोलीबारी में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने पेड़ के पीछे छिपकर गोली चला रहे शूटर पर काबू कर लिया और उसकी राइफल छीनकर उसी पर तान दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही करीब 15 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि एक निहत्था व्यक्ति पार्किंग में कारों के पीछे छिपते हुए आगे बढ़ता है, फिर पीछे से दौड़कर अचानक हमलावर पर झपटता है, उसे गर्दन से पकड़ता है और राइफल छीन लेता है. पीछे से हुए अचानक हमले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।