Newz Quest
open
close

पृथ्वीराज चव्हाण के बयान से इधर मचा बवाल, उधर वायुसेना के कमांडर्स से मिलकर क्या बोले राजनाथ सिंह, जानें

December 19, 2025 | by Parashar

पृथ्वीराज-चव्हाण-क
पृथ्वीराज चव्हाण के बयान से इधर मचा बवाल, उधर वायुसेना के कमांडर्स से मिलकर क्या बोले राजनाथ सिंह, जानें
एनशॉर्ट्स
पृथ्वीराज चव्हाण के बयान से इधर मचा बवाल, उधर वायुसेना के कमांडर्स से मिलकर क्या बोले राजनाथ सिंह, जानें
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मनमोहन सिंह सरकार में पीएमओ के राज्य मंत्री (2004-10) रहे पृथ्वीराज चव्हाण के विवादित बयान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना के टॉप कमांडर्स से ऑपरेशन सिंदूर (6-10 मई) से सबक लेने और भविष्य की प्रत्येक चुनौती से निपटने के लिए सतर्क और सदैव तैयार रहने का आह्वान किया है. रक्षा मंत्री ने निर्णायक बढ़त बनाए रखने के लिए शत्रु की आक्रामक एवं रक्षात्मक क्षमताओं की गहन समझ के महत्व पर बल देते हुए कमांडरों से कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सशस्त्र बलों ने भारत की उच्च-प्रभावशाली और अल्प समय में निर्णायक कार्रवाई करने की क्षमता का सशक्त प्रदर्शन किया.गुरुवार को राजनाथ सिंह, राजधानी दिल्ली में भारतीय वायुसेना के अर्धवार्षिक कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. रक्षा मंत्री ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को तकनीकी रूप से उन्नत, परिचालन में चुस्त, रणनीतिक दृष्टि से आत्मविश्वासी और भविष्योन्मुखी सैन्य बल बताया.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

RELATED POSTS

View all

view all