एनशॉर्ट्स
'पुलिस ने हमारे बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा', इमरान से मिलने धरने पर बैठीं बहनों का आरोप; पाकिस्तान में हाई वोल्टेज ड्रामा
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के करीब रावलपिंडी में अदियाला जेल के बाहर बीती रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां इमरान ख़ान से मिलने के लिए धरने पर बैठी उनकी बहनों के साथ रात में पाकिस्तानी पुलिस ने हिंसा की और पकड़कर सड़क पर घसीटा. इस दौरान इमरान ख़ान की बड़ी बहन नोरीन खानूम नियाज़ी की हालत ख़राब हो गई और दूसरी बहन अलीमा खानूम नोरीन खानूम नियाज़ी ने हालात को संभालते हुए पूरी जानकारी दी. असल में बीते 3 हफ्तों से पाकिस्तानी सरकार अदियाला जेल में बंद इमरान ख़ान को उनके परिवार से मिलने नहीं दे रही है, जिसकी वजह से इमरान ख़ान की बहनें बीते रोज मंगलवार को दोपहर में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ जेल के बाहर ही धरने पर बैठ गईं, लेकिन आधी रात को इमरान ख़ान की बहनों को हटाने के लिए आरोपों के मुताबिक़ पाकिस्तानी पुलिस ने बल प्रयोग किया. पाकिस्तानी सीनेटर नसीर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।