एनशॉर्ट्स
पुतिन के भारत दौरे से पहले रूस से आई गुड न्यूज, जानें क्या है RELOS, जिससे पाकिस्तान को लगेगा झटका
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार और शुक्रवार (4-5 दिसंबर, 2025) के दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली आ रहे हैं, लेकिन पुतिन के भारत दौरे से पहले रूस की संसद (डूमा) ने मंगलवार (2 दिसंबर, 2025) को भारत के साथ एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को मंजूरी दे दी है. इस रक्षा समझौते के तहत दोनों देशों को संयुक्त अभ्यास, मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए एक-दूसरे के क्षेत्र में सैनिकों और उपकरणों को तैनात करने की अनुमति मिलेगी. रूस और भारत के बीच यह समझौता, जिसे रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉगिस्टिक सपोर्ट (RELOS) कहा जाता है, इस साल की शुरुआत में 18 फरवरी, 2025 को हस्ताक्षरित किया गया था और इसे पिछले हफ्ते रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन की ओर से रूस की संसद के निचले सदन, डूमा में पेश किया गया, जिसे अब अनुमोदित कर लिया गया है. भारत और रूस की तीनों सेनाएं करतीं हैं साझा युद्धाभ्यास
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।