एनशॉर्ट्स
पुतिन के भारत दौरे के बीच पाकिस्तान की नीच हरकत! चीन की इस करतूत का खुलेआम कर दिया सपोर्ट
आतंकियों को पनाह देने को लेकर दुनियाभर में बदनाम पाकिस्तान ने एक बार फिर नीच हरकत की है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन के भड़काऊ बयान का समर्थन किया है. चीन की पुरानी आदत रही है कि वह दूसरों की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करता है और जब ऐसा करने में सफल नहीं हो पाता है तो भी उसे अपना बताता रहता है. चीन ऐसा ही कुछ ताइवान के साथ भी करने की कोशिश करता रहा है. चीन के भड़काऊ बयान का पाकिस्तान ने किया सपोर्ट पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, "हमने अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन के बयान पर गौर किया है. पाकिस्तान अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से संबंधित मामलों में चीन को अपना निरंतर समर्थन देता रहेगा." हाल ही में चीन ने चीन ने अरुणाचल प्रदेश की एक महिला को मनमाने ढंग से हिरासत में ले लिया,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।