एनशॉर्ट्स
पुतिन के पावर पैक्ड 28 घंटे, PM मोदी संग प्राइवेट डिनर, ये रहा कूटनीति से लेकर डिफेंस डील्स का सुपर शेड्यूल
Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार (4 दिसंबर 2025) को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे. शाम करीब साढ़े चार बजे उनके दिल्ली पहुंचने की संभावना है. आगमन के कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. पिछले वर्ष जुलाई में जब पीएम मोदी मॉस्को गए थे, तब पुतिन ने भी उनका इसी तरह निजी आतिथ्य किया था. पुतिन की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत अमेरिका संबंध दो दशकों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं. अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर 50% तक शुल्क बढ़ा दिया है, जिसमें रूस से तेल खरीदने के कारण 25% अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है. नई दिल्ली में 28 घंटे का व्यस्त कार्यक्रम पुतिन की यात्रा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद भारत रूस की 23वीं वार्षिक शिखर बैठक आयोजित होगी. हैदराबाद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।