एनशॉर्ट्स
पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली हुई पैक, कई मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद, जानें ट्रैफिक रूट का हाल
Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे. उनके मूवमेंट के दौरान राजधानी के कई हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा. खासकर शुक्रवार को नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के प्रमुख इलाकों में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम और डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है. सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों पर भी थोड़े समय के लिए एंट्री और एग्जिट बंद किए जाने की संभावना है. हालांकि पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक को लंबे समय तक रोका नहीं जाएगा. एयरपोर्ट से होटल तक रहेगा असरसुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, पुतिन गुरुवार शाम को पालम एयरपोर्ट उतरेंगे और वहां से सरदार पटेल मार्ग स्थित होटल जाएंगे. इस दौरान एयरपोर्ट से होटल तक एनएच-8, धौला कुआं और दिल्ली कैंट इलाके में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. शाम को प्रधानमंत्री आवास पर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।