एनशॉर्ट्स
पीरियड्स में 'शरारत' की शूटिंग वाले बयान पर मचा बवाल, 'नेशनल जोक' बनने पर भड़की आयशा खान
फिल्म इंडस्ट्री में सितारे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें खुलकर शेयर करते हैं, लेकिन कई बार वही बातें मजाक का कारण भी बन जाते हैं. एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने फिल्म धुरंधर के गाने 'शरारत' की शूटिंग अपने पीरियड्स के दौरान की थी. उनके लिए ये एक नॉर्मल बात थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब मीम्स और चुटकुले बनने लगे. अब आयशा ने साफ कहा कि ये सब उनके लिए बिल्कुल भी मजेदार नहीं था. उन्हें समझ नहीं आया कि इतनी नॉर्मल बात आखिर 'नेशनल जोक' कैसे बन गई. हर चीज पर हंसना सही नहीं…आयशा ने 'वी द वूमेन इवेंट में कहा कि 'आजकल लोग हर बात को मजाक या डार्क ह्यूमर में बदल देते हैं. हंसना अच्छी बात है, लेकिन हर चीज पर हंसना सही नहीं. जब उन्होंने इंटरव्यू में यह बात कही थी, तब उन्हें खुद एहसास भी नहीं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।