Sports
पिता के अंतिम संस्कार के बाद Rinku Singh टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे या नहीं? भाई ने दिया लेटेस्ट अपडेट
Rinku Singh Joins Team India: रिंकू सिंह ने 27 फरवरी को अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया था. उसके कुछ समय बाद ही रिंकू कोलकाता पहुंच कर टीम इंडिया को जॉइन करने वाले हैं. द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रिंकू अलीगढ़ से कोलकाता पहुंचेंगे और रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. 27 फरवरी की सुबह रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह ने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. वो चौथी स्टेज के लीवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कई दिनों से वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे. खानचंद सिंह के अंतिम संस्कार के समय रिंकू और उनके सभी भाई वहां मौजूद रहे. कोलकाता पहुंचेंगे रिंकू सिंह 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज का सुपर-8 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रिंकू के एक भाई ने बताया कि रिंकू कोलकाता के लिए निकल चुके हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।