एनशॉर्ट्स
पिता का निधन, फिर शादी का तनाव! परेशान महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट
Vikarabad Crime News: तेलंगाना के विकाराबाद में एक महिला पुलिस कांस्टेबल के आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे पुलिस विभाग और स्थानीय इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. धरूर पुलिस स्टेशन में राइटर के रूप में कार्यरत कांस्टेबल दिव्या ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक और मानसिक दबाव से जुड़ा बताया जा रहा है. यह घटना विकाराबाद शहर के गंगाराम साईं बाबा कॉलोनी में सामने आई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. दिव्या की अचानक हुई मौत से उनके परिवारजन, सहकर्मी पुलिसकर्मी और कॉलोनी के निवासी गहरे सदमे में हैं. सुसाइड नोट में छलका दर्द इस मामले की जानकारी देते हुए सीआई रघुकुमार ने बताया कि दिव्या ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था. पत्र में उन्होंने लिखा, "मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।