एनशॉर्ट्स
पिछले पांच बार में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कौन जीता सबसे ज्यादा सीरीज, जानिए आंकड़ें
India vs South Africa in Tests: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू हो रही है, जिसका पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 नवंबर 2025 को गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा. पिछले पांच बार की टेस्ट सीरीज में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच का मुकाबला घरेलू परिस्थितियों पर काफी निर्भर रहा है. साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी सरजमीं पर लगातार दो सीरीज जीती, जबकि भारत ने भी अपने घरेलू मैदान पर दो सीरीज में जीत हासिल की और एक सीरीज ड्रॉ रही. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ड्रॉ रहा सीरीज टीम इंडिया और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच 2023/24 में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था. जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज ड्रा करने में सफल रही थी. इस सीरीज का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।