एनशॉर्ट्स
'पावर शेयरिंग जरूरी', तमिलनाडु में DMK- कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर तनातनी, मणिकम टैगोर ने क्या कहा?
कांग्रेस ने तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछाना शुरू कर दी है. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने शनिवार को एमके स्टालिन का डीएमके के साथ गठबंधन को लेकर जोर दिया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी उन सीटों को जीतना चाहती है, जो डीएमके 2021 के चुनाव में हार गई थी. साथ ही राज्य में पावर शेयरिंग पर जोर कांग्रेस की तरफ से दिया गया है. हालांकि, कुछ दिन पहले डीएमके ने किसी तरह की पावर शेयरिंग की संभावनाओं को नकार दिया था. कांग्रेस नेता मणिकम की ये प्रतिक्रिया डीएमके नेता और राज्य मंत्री आरएस राजा कन्नप्पन के 13 फरवरी को मदुरै में दिए बयान पर आई है. इसमें उन्होंने कहा था कि डीएमके आने वाले चुनाव में 170 सीटों पर लड़ेगी और 160 सीटें जीतेगी. मणिकम टैगोर ने पोस्ट में क्या कहा? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विरुधुनगर से एमपी टैगोर ने एक्स
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।