Sports
पाकिस्तान या न्यूजीलैंड, आज किसकी होगी जीत? क्या हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से होगी बाहर? जानें पूरा गणित
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब के लिए अब 8 टीमों की उम्मीदें जिंदा हैं, बाकी 12 टीमें बाहर हो चुकी हैं. सुपर-8 राउंड आज से शुरू हो रहा है. पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की भिड़ंत है. आज जीतने वाली टीम खिताब की ओर मजबूती से अपने कदम बढ़ाएगी, लेकिन क्या हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा? जानिए इस राउंड का पूरा फॉर्मेट. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान ने लीग स्टेज में 4 में से 3 मैच जीते थे, टीम सिर्फ भारत से हारी थी. न्यूजीलैंड का भी यही हाल था, टीम अपने टेबल की टॉपर दक्षिण अफ्रीका से हारी थी जबकि अन्य 3 मैचों में जीत दर्ज की थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ग्रुप 2 में शामिल हैं, इसमें उनके साथ इंग्लैंड और श्रीलंका है. ग्रुप 1 में भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे हैं. पाकिस्तान या
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।