Sports
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किया अटैक, बॉर्डर पर 5 जगहों पर झड़प, कैसे हैं ताजा हालात?
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बॉर्डर पर पांच जगहों पर झड़प की खबरें सामने आई है. पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार (24 फरवरी 2026) शाम 6:43 बजे (भारतीय समयानुसार) उरघा बॉर्डर पर स्थित अफगानिस्तान की पोस्ट को आर्टिलरी से निशाना बनाया. इसके बाद उराघा बॉर्डर, जका खेल, वरघा, शाहकोट और लंदी कोटल इलाको में झड़प शुरू हो हुई. अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की भारत ने निंदा की पाकिस्तान की सेना ने रविवार की सुबह अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में एयरस्ट्राइक किया. काबुल ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन में रिहायशी जगहों पर हमला हुआ. वहीं पाकिस्तान ने कहा कि हमले अफगानिस्तान के आतंकी समूहों पर किए गए थे, जिन्हें वह पाक के अंदर हाल ही में हुए कई सुसाइड हमलों के लिए जिम्मेदार मानता है. अफगानिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमले की भारत ने निंदा की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘भारत रमजान के पवित्र
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।