Sports
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर की एयरस्ट्राइक तो आया भारत का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
पाकिस्तान के अफगानिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक करने पर भारत की ओर से पहला रिएक्शन सामने आया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार (22 फरवरी) को पाक के इस एक्शन की निंदा की गई. जायसवाल ने पड़ोसी मुल्क के अफगानिस्तान पर हवाई हमले को घरेलू विफलताओं को छिपाकर बाहरी रूप देने की कोशिश करार दिया. भारत ने पाक की कार्रवाई की कड़ी निंदा की मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'भारत पाकिस्तान के अफगान क्षेत्र में किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, पाकिस्तान ने यह कार्रवाई तब की है, जब रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, इस दौरान महिलाओं, बच्चों समेत नागिरकों की जान लेना निंदनीय है. रणधीर जायसवाल ने आगे कहा, 'यह पाकिस्तान द्वारा अपनी आंतरिक विफलताओं को बाहरी रूप देने का एक और प्रयास है. भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।