एनशॉर्ट्स
पाकिस्तान खेल रहा गंदा खेल, तीन आतंकी गिरफ्तार, जानें भारत में क्या करने वाले थे ये ?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान में मौजूद ISI समर्थित गैंगस्टर-टर्न्ड-आतंकी शहजाद भट्टी और उसके सहयोगियों की ओर से चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय आतंकवाद मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. ये मॉड्यूल गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर मंगलवार (25 नवंबर, 2025) को किए गए ग्रेनेड हमले में भी शामिल था. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (28 नवंबर, 2025) को मध्य प्रदेश के दरिया से 19 साल के विकास प्रजापति उर्फ बेटू को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद शनिवार (29 नवंबर) को पंजाब के फिरोजपुर से 19 साल के हरगुनप्रीत सिंह उर्फ गुरकरणप्रीत सिंह और रविवार (30 नवंबर, 2025) सुबह उत्तर प्रदेश के बिजनौर से 22 साल के आसिफ उर्फ अरिश को गिरफ्तार किया गया है. आतंकी मॉड्यूल के बारे में स्पेशल सेल के अधिकारी ने दी जानकारी दिल्ली पुलिस ने कहा कि आतंकी विकास के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 10
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।