एनशॉर्ट्स
पाकिस्तानी संसद में शामिल हुआ गधा, यूसुफ रजा बोले- 'जानवर भी कानूनों पर राय देने आए', कुत्ता-बिल्ली भी सदन में हिस्सा ले चुके
5 दिसंबर को पाकिस्तान की संसद में एक मजेदार लेकिन सुरक्षा की कमजोरी उजागर करने वाली घटना घटी. उच्च सदन यानी सीनेट में सत्र चल रहा था कि अचानक एक गधा संसद भवन में घुस आया. सांसदों ने देखते ही हंसी का ठहाका लगा दिया और सुरक्षाकर्मी उसे बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर जमकर मीम्स बना रहे हैं. जब संसद में निरीक्षण करने पहुंच गया गधापाकिस्तान सीनेट के लाइव सत्र के दौरान गधा सीधे कक्ष में दाखिल हुआ, तो पहले सांसद घबरा गए. गधा इधर से उधर भागने लगा. लेकिन थोड़ी देर में ही सदन में ठहाके लगने लगे. सदन में मौजूद सांसदों और चेयरमैन यूसुफ रजा गिलानी ने इस स्थिति को ह्यूमर में लेते हुए संभालने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. यूसुफ रजा गिलानी ने मजे लेते हुए कहा, 'जानवर भी चाहते
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।