एनशॉर्ट्स
पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में मिली क्लीन स्वीप को भुलाकर वनडे में घर पर अपने दबदबे को कायम रखना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की नजरें उलटफेर पर रहेंगी. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथों में है. वहीं टेंबा बावुमा दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हैं. लंबे अर्से के बाद रांची के मैदान पर इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. हालांकि, टीम इंडिया को घरेलू कंडीशंस का फायदा जरूर मिलेगा. दोनों टीमों को देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है. रांची के जेएससीए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच स्पिनर्स के लिए मुफीद
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।