एनशॉर्ट्स
पहले पांच, फिर सात और अब आठ विमानों के मार गिराने का दावा, भारत-PAK संघर्ष पर ट्रंप ने फिर लगाई पुरानी रट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मई में जो शांति बनी, वह उनकी कड़ी चेतावनी के कारण ही संभव हो सकी. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों को साफ संदेश दिया था. अगर वे आपसी टकराव नहीं रोकेंगे, तो अमेरिका उनसे कोई भी व्यापारिक समझौता नहीं करेगा. ट्रंप ने फिर दोहराया पुराना दावा मियामी में आयोजित अमेरिका बिजनेस फोरम के दौरान ट्रंप ने कहा, “मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ ट्रेड डील की बातचीत कर रहा था. तभी मुझे खबर मिली कि दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई है. सात विमान गिर चुके हैं, आठवां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है. तब मैंने कहा, "अगर तुम लोग लड़ाई करोगे, तो मैं किसी से व्यापार नहीं करूंगा.” ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा कि यह सब उनके टैरिफ नीति की वजह से हुआ. उन्होंने आगे
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।