एनशॉर्ट्स
पहले दिन गिरे 19 विकेट, मिचेल स्टार्क ने लिए 7 विकेट, फिर आई बेन स्टोक्स की आंधी; एशेज में पहले दिन गेंदबाजों ने मचाई तबाही
एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेम खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 123 रन बना लिए हैं, लेकिन उसके 9 विकेट गिर गए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी पहली पारी में 49 रनों से पीछे है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 172 रन बनाए थे. पहले दिन तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा, दिन के सारे विकेट तेज गेंदबाजों ने ही लिए. मिचेल स्टार्क ने अकेले 7 विकेट चटकाए. इंग्लैंड पहले बैटिंग करने आई, तो मैच के पहले दिन और पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने जैक क्रॉली को आउट कर दिया. क्रॉली खाता तक नहीं खोल पाए. बेन डकेट ने 20 रन बनाए, वहीं जो रूट भी खाता नहीं खोल सके. 39 के स्कोर तक इंग्लैंड 3 विकेट गंवा चुका था. ऑली पोप और हैरी ब्रूक ने 55 रनों की पार्टनरशिप करके अपनी टीम को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।