एनशॉर्ट्स
पहले एयरस्ट्राइक, फिर झूठ…. अफगानिस्तान में 9 बच्चों समेत 10 की मौत के बाद पाकिस्तान सेना ने झाड़ा पल्ला
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर जमकर बमबारी की, जिसमें 10 अफगान नागरिकों की मौत हुई है. मरने वालों में 9 बच्चे शामिल हैं और इन सभी बच्चों की उम्र 10 साल से भी कम बताई जा रही है. चूंकि पाकिस्तानी सेना ने आम लोगों को निशाना बनाया है तो दुनिया भर में फजीहत से बचने के लिए आसिम मुनीर की सेना अब हवाई हमले से भी अपना पल्ला झाड़ रही है. 'पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में नहीं किया हमला' अफगानिस्तान के तीन शहरों पर हमला करने के बाद पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया सामने झूठा बयान देते हुए कहा कि अफगानिस्तान पर उनकी सेना ने कोई हवाई हमला नहीं किया है. शरीफ चौधरी ने कहा, ‘‘जब भी पाकिस्तान किसी पर हमला करता है तो वह इसकी घोषणा करता है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे विचार में कोई अच्छा या बुरा तालिबान नहीं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।