एनशॉर्ट्स
पहले आर्मी सैल्यूट फिर नम आंखों से विंग कमांडर पत्नी अफशां ने दी पति नमांश को आखिरी विदाई, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
दुबई एयर शो में तेजस विमान दुर्घटना में जान गवां देने वाले भारतीय एयरफोर्स विंग कमांडर नमांश स्याल की पत्नी और विंग कमांडर अफशां ने आखिरी सलामी दी. यह पल जिसने भी देखा उसके आंख से आंसू छलक उठे. नमांश को हिमाचल के कांगड़ जिले में उनके पैतृक गांव पटियालकर में पूरे मिलट्री सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया. नमांश एक समर्पित अफसर थे, जो अपनी एथिलेटिक और शानदार सर्विस रिकॉर्ड के लिए पहचाने जाते रहेंगे. 34 साल के कमांडर स्याल हैदराबाद के एयरबेस पर पोस्टेड थे. अब उनके परिवार में उनकी पत्नी अफशां, छोटी बेटी आर्या और उनके माता पिता हैं. 21 नवंबर 2025 को दुबई में एयरशो के दौरान क्रैश हुआ था. यह हादसा दुबई के अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कम ऊंचाई पर हुआ था. यह तेजस लाइट कॉम्बैंट एयरक्राफ्ट उड़ाते समय कंट्रोल खो बैठा था, नीचे गिर गया और उसकी आग लग गई. VIDEO | Wing Commander
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।