एनशॉर्ट्स
पहला वनडे जीत लिया, फिर भी टीम इंडिया की सामने आईं 3 कमजोर कड़ी; दूसरे वनडे में दूर करना जरूरी
भारत ने 30 नवंबर को खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया था. अब दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा, जिसे जीतकर टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. पहले मैच में विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, वहीं कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में 4 विकेट चटका कर कमाल किया था. मगर जीत के बावजूद भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन में कुछ खामियां दिखाई पड़ी हैं. जानिए दूसरे वनडे में टीम इंडिया को किन गलतियों में सुधार करना होगा. 1. सिर्फ रोहित-विराट-राहुल के रन बनाने से काम नहीं चलेगा पहले वनडे में विराट कोहली ने 135 रनों की शतकीय पारी, दूसरी ओर केएल राहुल और रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया था. पहले वनडे में भारतीय टीम के 10 खिलाड़ी बैटिंग करने आए थे और टीम 349 के स्कोर तक पहुंच पाई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।