एनशॉर्ट्स
पहलगाम आतंकी हमले पर भारत से इजरायल ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे कि कोई….
इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने भारत में बैठकर पाकिस्तान को दो टूक सुनाते हुए कहा कि वह पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की वैश्विक नीति विकसित करने और व्यापार, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर मंगलवार (4 नवंबर, 2025) को चर्चा की. इजरायली विदेश मंत्री ने कहा, 'इजरायल एक अनोखी स्थिति का सामना कर रहा है, जिसे मैं आतंकवादी राज्य कहता हूं. गाजा में हमास, लेबनान में हिज्बुल्लाह और यमन में हूथी जैसे कट्टरपंथी आतंकवादी संगठनों ने पिछले दशकों में खुद को स्थापित किया है. हमारे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए इन्हें उखाड़ फेंकना जरूरी है. हमास जैसे आतंकवादी संगठन का उन्मूलन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के केंद्र में है. हमास को निशस्त्र किया जाना चाहिए और गाजा को विसैन्यीकृत
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।