Politics
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले हलचल बढ़ गई है. बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर हैरान जताई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुष्टि की कि बोस के इस्तीफा देने के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सभालेंगे. ममता बनर्जी ने दी बोस के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस के अचानक इस्तीफे की खबर से मैं स्तब्ध और बेहद चिंतित हूं. उनके इस्तीफे की वजह मुझे नहीं पता है. हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, मुझे आश्चर्य नहीं होगा यदि आगामी राज्य विधानसभा चुनावों की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा राज्यपाल पर कुछ राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए दबाव डाला गया हो.' उन्होंने कहा, 'केंद्रीय गृह
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।