एनशॉर्ट्स
पर्दे पर 'परशुराम' बनने के लिए विक्की कौशल की कुर्बानी, 'महावतार' की शूटिंग से पहले छोड़ेंगे नॉन-वेज और शराब
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'महावतार' में दिखाई देंगे. इस फिल्म में एक्टर भगवान परशुराम का किरदार अदा करने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले विक्की कौशल और अमर कौशिक खास तैयारियां करेंगे. इसी कड़ी में दोनों ने नॉन-वेज खाना और शराब से भी दूरी बनाने का फैसला लिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल 2026 के आखिर में फिल्म 'महावतार' की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म बनने में एक साल का समय लग सकता है. फिल्म में काफी ज्यादा वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा, इसीलिए इसके पोस्ट प्रोडक्शन में भी कम से कम 6 महीने का समय चाहिए लगेगा. यानी 'महावतार' साल 2028 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. 'महावतार' में पूरी ताकत झोंकना चाहते हैं विक्की-अमरविक्की कौशल भगवान परशुराम के किरदार को सम्मान के साथ निभाना चाहते हैं. इसीलिए उन्होंने नॉन-वेज और शराब छोड़ने का फैसला लिया है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।