Sports
पर्थ टेस्ट में 198 पर सिमटी टीम इंडिया, फिर गेंदबाजों ने करवाई जबरदस्त वापसी, पढ़ें पहले दिन क्या-क्या हुआ
IND W vs AUS W Test Day 1 HighlightsL: पर्थ टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में अब भी 102 रनों से पिछड़ रही है. सीरीज के इस एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी, जो केवल 198 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रीग्स अकेली बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने अर्धशतक पूरा किया. स्मृति मंधाना से लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर भी फ्लॉप रहीं. भारत ने बनाए 198 भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई स्मृति मंधाना ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाइन और केवल 4 रन बनाकर आउट हो गईं. शेफाली वर्मा ने जरूर 35 रनों की पारी खेल टीम इंडिया के स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया. प्रतिका रावल और उनके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भी सस्ते में आउट हो गईं. देखते ही देखते भारतीय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।