एनशॉर्ट्स
'परमाणु संपन्न पाकिस्तान आलू-टमाटर पर आजमा रहा ताकत', अफगान विदेश मंत्री मुतक्की ने शहबाज सरकार को दी चेतावनी
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता एक बार विफल हो गई है. अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुतक्की ने कहा कि इस्लामाबाद के साथ वार्ता विफल होने का मुख्य कारण पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की अनुचित मांगें थीं. मुतक्की ने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया जाएगा. क्यों विफल हुई शांति वार्ता? मुतक्की ने कहा, "पाकिस्तानी प्रतिनिधियों ने बातचीत के दौरान ऐसी मांगें रखीं जो न तो व्यावहारिक थीं और न ही वाजिब. उनकी एक मांग थी कि हमें गारंटी दीजिए कि पाकिस्तान में आगे कोई सुरक्षा दुर्घटना नहीं होगी. हम पाकिस्तान के साथ आपसी सम्मान के आधार पर मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं. अगर दूसरा पक्ष (पाकिस्तान) अफगानिस्तान की संप्रभुता के खिलाफ कुछ करने की सोचता है तो हम अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं." 'आलू-टमाटर पर ताकत आजमा रहा पाकिस्तान' उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के मुद्दे लंबे समय से चले
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।