एनशॉर्ट्स
पत्नी गिन्नी के सामने को-एक्टर संग रोमांस करते वक्त नर्वस हो गए थे कपिल शर्मा, बोले- मेरे हाथ कांप रहे थे
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' में नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में कपिल 4 लड़कियों संग रोमांस करते दिखे हैं. अब कपिल ने बताया कि पत्नी गिन्नी के सामने को-एक्टर संग रोमांस करने पर वो नर्वस हो जाते हैं. हाल ही में किस किस को प्यार करूं 2 की कास्ट ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ पॉडकास्ट किया. इस दौरान भारती ने पूछा कि क्या गिन्नी आपको स्क्रीन पर रोमांस करते हुए देखल जलती हैं. तो इस पर गिन्नी ने कहा- बर्दाश्त नहीं होता है. बहुत जलन होती है. फिर कपिल ने बताया कि सेट पर एक बार वो रोमांटिक सीन शूट कर रहे थे वरिना के साथ. तो उस दिन गिन्नी को सेट पर आना था. इस वजह से वो बहुत नर्वस हो गए थे. View this post
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।