एनशॉर्ट्स
पति से ज्यादा कमाने पर फराह खान ने किया रिएक्ट, कहा- '12 साल बाद भी हम बराबर हैं'
कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं. अक्सर वो अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. इन्हीं सब के बीच फराह ने अपने पति शिरीष कुंदर के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने उन खबरों का खंडन किया जिसमें ये कहा जाता है कि वह अपने पति से ज्यादा सक्सेसफुल हैं और उनसे ज्यादा कमाती हैं. हाल ही में फराह खान टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के यूट्यूब शो ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने उन सारे सवालों का जवाब दिए जिसे लेकर अक्सर उन्हें और उनके पति शिरीष कुंदर को ट्रोल किया जाता है. हर वक्त सच्चाई बोलना जरूरी नहीं: फराहशो में एक सवाल का जवाब देते हुए फराह ने कहा कि सीधी-सादी बातें अक्सर दोस्तों को चुभ जाती हैं. खासकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ ऐसा होता है. उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।