एनशॉर्ट्स
'पटना में PM मोदी के रोडशो से पहले लीपापोती', दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बोली कांग्रेस
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब अपने अंतिम चरण पर है. पहले फेज की वोटिंग में महज 4 दिन बचे हैं. दुलारचंद यादव हत्याकांड ने बिहार की राजनीति को काफी हद तक प्रभावित कर दिया है. इस मामले में आरोपी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इन्हीं सब मामलों पर कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा का बयान सामने आया है. पटना में रविवार (2 नवंबर, 2025) को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को लेकर कहा कि आज गिरफ्तारी होना कोई बड़ी बात नहीं है. पहले भी कई बार गिरफ्तारियां हुईं पहले भी कई बार बेल हुई. उसको छोड़िए. ये जो बार-बार जंगलराज की बात करते थे, इनका जंगलराज आज सामने आ गया है. ये है असली जंगलराज. #WATCH | Patna | On the arrest of JDU's Mokama candidate
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।