Friday, July 24, 2026
|
India

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों-निहंगों में झड़प; दादा-पोते पर छ…

118 people reading this right now
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों-निहंगों में झड़प; दादा-पोते पर छ…

नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी रही। जालंधर और अमृतसर में बारिश के बाद पानी घरों में घुस गया। अबोहर में छत गिरने से दादा और पोता मलबे में दब गए। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों-निहंगों में झड़प; दादा-पोते पर छत गिरी; एग्जाम में नकल पर AAP मंत्री बोले- इस्तीफे दे दूंगा। यह जानकारी ताज़ा है और आगे इसमें अपडेट संभव है।

जो भी जानकारी अब तक सामने आई है, उसे स्पष्ट और सरल भाषा में यहां पेश किया जा रहा है।

क्या बदला

फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर स्थिति सामने रखी जा रही है। अधिक विवरण मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

मुख्य बातें

  • Main development: पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों-निहंगों में झड़प; दादा-पोते पर छत गिरी; एग्जाम में नकल पर AAP मंत्री बोले- इस्तीफे दे दूंगा
  • Filed under India.

इस बीच मिली अतिरिक्त जानकारी के अनुसार, Punjab clash CJP Nihang dispute AAP minister resignation controversy updates. नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर… टॉप न्यूज़राज्य-शहरजंतर-मंतर ReelsNEWभास्कर इन्वेस्टिगेशनक्रिकेटभास्कर खासDB ओरिजिनलस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब –

अब तक क्या सामने आया है

नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी रही। जालंधर और अमृतसर में बारिश के बाद पानी घरों में घुस गया। अबोहर में छत गिरने से दादा और पोता मलबे में दब गए। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. तेज बारिश से घर गिरा, मलबे में दबे दादा-पोता जालंधर और अमृतसर में सुबह से बारिश जारी है। अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास स्थित हैरिटेज स्ट्रीट में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। बरसात का पानी सड़क पर जमा होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, अमृतसर के खजाना गेट के पास वाटर लॉगिंग होने से करीब 25 घरों में पानी भर गया। वहीं, गलियों में भी 3 से 4 फुट तक पानी भरा दिखा। फिरोजपुर में भी भारी बारिश से एक घर की छत गिर गई। इसके अलावा, अबोहर में बारिश के जमा पानी में करंट फैलने से 4 पशुओं (2 सांड और 2 गायों) की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। साथ ही गली नंबर-9 (बड़ी पौड़ी) में मकान की छत गिरन से दादा और पोता मलबे के नीचे दब गए। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने कल यानी 24 जुलाई को कोई अलर्ट जारी नहीं किया, लेकिन सभी जिलों में बारिश के आसार हैं, इसमें सबसे ज्यादा संभावना पठानकोट, होशियारपुर और रोपड़ में है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. AAP मंत्री बोले- मैं इस्तीफे के लिए तैयार, फॉर्मेसी एग्जाम में हुई थी नकल पंजाब के AAP मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य में परीक्षा प्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हमलों पर पलटवार किया है। हरजोत बैंस ने कहा कि अगर पंजाब का एजुकेशन सिस्टम उनके इस्तीफे से इंप्रूव होता है, तो वो अभी इस्तीफा देने को तैयार हैं। शिक्षामंत्री हरजोत बैंस दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के धरने में शामिल होने गए थे। उसके बाद से ही कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी ने हरजोत बैंस से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया था। विपक्ष का आरोप था कि पंजाब में फार्मेसी एग्जाम के दौरान नकल का बड़ा मामला सामने आया है। इसके लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार जिम्मेदार है। उसके जवाब में हरजोत बैंस ने कहा कि उन्हें इस्तीफा देने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो 2011 में राजनीति में अकेले आए थे और अब भी जंतर मंतर पर अकेले गए। (पढ़ें पूरी खबर) 2. जंतर-मंतर पर CJP समर्थकों-निहंगों में झड़प, धक्का-मुक्की हुई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और निहंगों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच बहस और धक्कामुक्की हुई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया। झड़प किस बात को लेकर हुई, इसका पता अभी नहीं लग पाया है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इससे पहले बुधवार की देर रात सिख संगठनों के लोग दिल्ली पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने कहा पंजाबी आ गए ओए..। सिख संगठनों के साथ प्रदर्शनकारियों ने सतनाम वाहेगुरू का जाप शुरू कर दिया।गाड़ी की छत और बोनट पर बैठकर निहंग जंतर-मंतर पहुंचे। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, भजन कन्हैया मित्तल ने जेन-जी के लिए गीत गाया। उन्होंने कहा- जागो-जागो जेन-जी, नीट का पेपर लीक हुआ है जंतर-मंतर भागो, नेता जी बर्गर खाए तुम डंडे खाने भागो। (पढ़ें पूरी खबर) 4. कबड्डी खिलाड़ी ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया अबोहर के गांव किल्लियांवाली के रहने वाले 27 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील कुमार ने बुधवार देर रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। जीआरपी पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से शव को सरकारी अस्पताल में रखवाया। जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार पेशे से नाई का काम करता था। वह एक सक्रिय कबड्डी खिलाड़ी था और हरियाणा व राजस्थान में आयोजित कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात वह दुकान से बिस्कुट लेने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों को पता चला कि सुनील ने गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर जीआरपी के पुलिस कर्मचारी जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर) 5. मरीज बनकर घुसे लुटेरे, डॉक्टर लूटा, मुंह दबाया, रिवॉल्वर तानी लुधियाना में गुरुवार सुबह 6 लुटेरों ने डॉक्टर को लूट लिया। लुटेरे मरीज बनकर डॉक्टर के निजी क्लिनिक में घुसे। इसके बाद डॉक्टर पर रिवॉल्वर तान दी। लुटेरे ढाई से तीन लाख कैश, डॉलर, मोबाइल और सोने की अंगूठी ले गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने डॉक्टर के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लुटेरे डॉक्टर के घर में भी घुसे और उनकी पत्नी से भी लूट की कोशिश की। तब तक उनका बेटा उठ गया। बेटे ने कुर्सी उठाई तो वहां से भाग गए। डॉक्टर की पत्नी के मुताबिक लुटेरों के साथ एक महिला भी थी। यह घटना सुबह करीब सात बजे जगराओं में रायकोट रोड स्थित डॉ. विजय चोपड़ा के क्लिनिक में हुई। एक दिन पहले लुटेरों ने रेकी की थी। लुटेरों के भागते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. CTU बसों में शुरू होगी UPI पेमेंट, QR स्कैन कर मिलेगा टिकट चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की बसों में जल्द ही यात्रियों को टिकट के लिए नकद या खुले पैसे रखने की जरूरत नहीं होगी। बसों में लगे QR कोड को स्कैन कर लोग UPI के जरिए टिकट का भुगतान कर सकेंगे। फिलहाल कुछ रूटों पर ट्रायल चल रहा है। तकनीकी खामियां दूर होने के बाद यह सुविधा ट्राइसिटी रूटों पर चलने वाली सभी 438 बसों, जिनमें इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं, में लागू कर दी जाएगी। यह सुविधा चंडीगढ़ के साथ-साथ मोहाली, पंचकूला, खरड़, जीरकपुर, मनसा देवी, चंडीमंदिर, मलोया, धनास, मौलीजागरां, मनीमाजरा और कुराली रूटों पर भी मिलेगी। सेक्टर-17 और सेक्टर-43 ISBT से चलने वाली बसों में सफर करने वाले यात्री भी QR कोड के जरिए टिकट खरीद सकेंगे। नई व्यवस्था से टिकट लेने की प्रक्रिया तेज और आसान होगी। 5, 10 या 15 रुपए के टिकट के लिए खुले पैसों की समस्या खत्म होगी और लोग अपने मोबाइल के UPI ऐप से सीधे किराया जमा कर सकेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 7. फिल्म में काम दिलाने के बहाने बुलाकर युवती को बेचा पंजाबी फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों की कथित तस्करी का मामला सामने आया है। राज्य महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मोहाली पुलिस को तुरंत हाईलेवल जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। आयोग ने शिकायत से जुड़े वीडियो लिंक और स्क्रीनशॉट पुलिस को भेजे हैं और मामले में कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है। शिकायत के अनुसार, लड़कियों को फिल्मों में अभिनय का मौका दिलाने का झांसा देकर फर्जी शूटिंग के बहाने अलग-अलग जगहों पर ले जाया जाता था। एक पीड़िता का आरोप है कि उसकी परिचित मंदीप कौर उसे फिल्म शूटिंग का बहाना बनाकर फिरोजपुर ले गई और बाद में उत्तर प्रदेश में 1.5 लाख रुपए में बेच दिया। पीड़िता का दावा है कि उसके परिवार ने उसकी रिहाई के लिए जमीन और गहने गिरवी रखकर पैसे जुटाए। उसने यह भी आरोप लगाया कि इस नेटवर्क में कई अन्य लड़कियां भी फंसी हुई हैं। महिला आयोग ने मोहाली पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाए और पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल की जाए। (पढ़ें पूरी खबर) 8. सांसद अमृतपाल की पार्टी में पंजाबी एक्टर रब्बी कंदोला शामिल खड़ूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी वारिस पंजाब दे में पंजाबी एक्टर रब्बी कंदोला गुरुवार को शामिल हो गए। किसानों के मुद्दों पर बनी एक पंजाबी फिल्म से पहचान बनाने वाले रब्बी कंदोला को सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सिरोपा पहनाकर सदस्यता दिलाई। रब्बी कंदोला ने कहा कि वे इसकी विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़े हैं। उनके अनुसार, पार्टी पंजाबी मां-बोली के संरक्षण, पंजाबियों के अधिकारों की रक्षा, युवाओं की शिक्षा, पेपर लीक जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई और रोजगार के लिए पारदर्शी कानून बनाने की बात करती है। उन्होंने कहा कि यही मुद्दे उन्हें पार्टी से जोड़ने का कारण बने। रब्बी कंदोला ने कहा कि पंजाब और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।(पढ़ें पूरी खबर) खबर विदेश से… 9. कनाडा में पंजाबी युवती गिरफ्तार, रेंट के नाम पर ठगी करती थी पंजाबी मूल की 27 साल की युवती ने कनाडा में रेंट के नाम पर 17 लोगों से 41 लाख रुपए (60 हजार डॉलर) ठग लिए। युवती ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग लोकेशन पर मकान दिखाए थे। हर मकान का 1700 डॉलर के करीब रेंट बताया गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर ही मकान देख युवती से बात की। उसने लोगों को झांसे में लेकर पेमेंट ले ली। जब लोग दिए गए पतों पर अपना-अपना सामान लेकर पहुंचे तो उन्हें झटका लगा। ठगी का पता चलने पर पील रीजनल पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवती की पहचान सवरीत कौर के रूप में हुई है। वह कनाडाई नागरिक है और ब्रैम्पटन में ही रह रही है। पुलिस ने युवती की फोटो जारी कर लिखा है कि लोग इसे देख लें और इस ठग से अलर्ट रहें। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. FIR के 14 दिन बाद कांग्रेस पार्षद ने बदली सियासी पारी लुधियाना में धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज होने के करीब 14 दिन बाद मौजूदा कांग्रेस पार्षद गुरमीत सिंह मुंडियां कलां ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। बुधवार को खेल मैदान के उद्घाटन समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर हार पहनाकर स्वागत किया गया और ढोल बजाकर जश्न मनाया गया। AAP में शामिल होने के बाद गुरमीत सिंह ने कहा कि उन्होंने वार्ड के विकास कार्यों को बेहतर और तेज गति से करवाने के उद्देश्य से पार्टी जॉइन की है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान का पहला उद्घाटन कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने किया है और आगे भी सभी विकास कार्य मिलकर पूरे करवाए जाएंगे। करीब 14 दिन पहले गुरमीत सिंह के खिलाफ मोती लाल की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 420 और रजिस्ट्रेशन एक्ट-1908 की धारा 82 के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, 5 फरवरी 2023 को ताजपुर रोड स्थित कॉलोनी में 70 वर्ग गज के प्लॉट का 4.48 लाख रुपए में सौदा हुआ था, जिसे लेकर शिकायतकर्ता ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

प्रसंग

यह खबर "पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों-निहंगों में झड़प; दादा-पोते पर छत गिरी; एग्जाम में नकल पर AAP मंत्री बोले- इस्तीफे दे दूंगा" से जुड़ी है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसका सार है: नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी रही। जालंधर और अमृतसर में बारिश के बाद पानी घरों में घुस गया। अबोहर में छत गिरने से दादा और पोता मलबे में दब गए। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सक

ऐसी खबरों में शुरुआती अपडेट और अंतिम तस्वीर के बीच अक्सर कुछ अंतर होता है। पाठकों के लिए मुख्य घटना, उसका असर और आगे आने वाले अपडेट को अलग-अलग समझना मददगार रहता है।

अपराध, अदालत, राजनीति, स्वास्थ्य या वित्त जैसे संवेदनशील विषयों में स्थिति समय के साथ बदल सकती है, इसलिए इस पर आगे भी अपडेट दिया जाएगा।

पाठकों पर असर

पाठकों के लिए यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि यह तेजी से बदलते घटनाक्रम का संक्षिप्त, स्रोत-आधारित और साफ संदर्भ देती है।

NewzQuest दृष्टिकोण

NewzQuest की नजर में यह एक शुरुआती लेकिन महत्वपूर्ण घटनाक्रम है, जिस पर आने वाले समय में और स्पष्टता आने की उम्मीद है।

आगे क्या देखना है

  • इस मुद्दे पर आने वाला अगला आधिकारिक बयान।
  • इसका आम लोगों और स्थानीय समुदाय पर पड़ने वाला असर।
  • आने वाले दिनों में सामने आने वाले नए घटनाक्रम।

यह क्यों महत्वपूर्ण है

यह अपडेट पाठकों के लिए इसलिए अहम है क्योंकि यह तेजी से बदलती खबर पर शुरुआती संदर्भ देता है।

NewzQuest सटीक और जिम्मेदार रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है। अगर आपको इस खबर में कोई त्रुटि नजर आती है, तो कृपया हमें सूचित करें।

आगे क्या

NewzQuest इस विषय पर आने वाले हर नए अपडेट को ट्रैक करता रहेगा।

Fatima Khan

लेखक के बारे में

Fatima Khan

इसे शेयर करें: WhatsAppTelegramXFacebook


Discover more from Newz Quest

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Was this helpful?
Advertisement
728×90

AI Sentiment Analysis

😊 Positive: 80%😐 Neutral: 15%😠 Negative: 5%

Leave a Reply

Discover more from Newz Quest

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading