एनशॉर्ट्स
न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जोहराम ममदानी को बढ़त, ट्रंप ने दी थी फंडिंग में कटौती की धमकी!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में एंड्रयू कुओमो का समर्थन किया है. इसके साथ उन्होंने यह धमकी भी दी है कि अगर चुनाव में वामपंथी उम्मीदवार जोहरान ममदानी जीतते हैं तो वे शहर के लिए संघीय फंडिंग में कटौती कर सकते हैं. ट्रंप ने सोमवार (3 नवंबर, 2025) की शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. ट्रंप ने कहा, ‘आपको एंड्रयू कुओमो पसंद हों या न हों, आपके पास कोई विकल्प नहीं है. आपको उनके लिए वोट करना होगा और उम्मीद करनी चाहिए कि वे शानदार काम करेंगे. वे इसके योग्य हैं, ममदानी नहीं!’ न्यूयॉर्क को ज्यादा पैसा देना सिर्फ बर्बादी: ट्रंप राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बात रविवार (2 नवंबर, 2025) को एक टीवी इंटरव्यू में भी दोहराई थी, जहां उन्होंने ममदानी को कम्युनिस्ट कहा था. हालांकि, ममदानी ने इस आरोप को खारिज कर दिया. ट्रंप ने कहा, ‘एक राष्ट्रपति के तौर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।